Ladli Bahna Yojana 2023 Online Registration.
लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 मार्च 2023 को किया था। इस योजना का लाभ राज्य के गरीब बहनों एवं महिलाओं को मिलेगा जिससे राज्य सरकार की तरफ से हर महिला को ₹1000 की धनराशि का लाभ हर महा मिल सकेगा। यानी 1 वर्ष में ₹12000 की धनराशि का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना से उन गरीब लाचार बेबस महिलाओं को सहायता मिलेगी। यह गरीब महिलाओं के लिए राज्य सरकार की बहुत बड़ी सौगात है।
Table of Contents
लाडली बहना योजना का लाभ कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं
यह योजना राज्य सरकार की योजना है। जो केबल मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली महिलाओं के लिए है जिनकी उम्र 21 वर्ष हो चुकी है, वह महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है।
दस्तावेज क्या होने चाहिए
- बैंक खाते की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- समग्र परिवार आईडी
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए
- विवाहिता महिला हो एवं विधवा तलाकशुदा महिला भी शामिल हैं।
- महिला मध्यप्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं होनी चाहिए।
- महिलाओ की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।
- यदि कोई महिला स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें
इस योजना के लिए आप कई प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। जैसे
- पंचायत केंद्र के द्वारा
- प्रधान के माध्यम से
- लेखपाल के जरिए
- विशेष कैंप कार्यालय से
- पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
या फिर आप ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।
Officcial Website :- cmladlibahna.mpgov.in
Helpline Number :- 0755-2700800
इस योजना को दूसरे चरण में 1 अगस्त 2023 से आवेदन की प्रक्रिया online शुरू कर दी गई है जिसकी फार्म भरने की प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी सभी महिलाऐ अपना आवेदन फार्म भर सकती हैं और 10 सितंबर को इस योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में आएगी।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने लगभग एक करोड़ महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है जिससे हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपए मिलंगे एवं एक वर्ष मे हर महिला को 12000 रुपए दिऐ जायेंगे जो सीधे महिला के बैंक खाते मे आऐंगे
लाडली बहना योजना की कुछ गतिविधियां।
योजना का नाम | लाडली बहना योजना 2023 |
---|---|
योजना का शुभारंभ | 5 मार्च 2023 |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
आवेदन शुरू | 15 मार्च 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल, 2023 |
योजना का राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | विवाहिता महिलाएं विधवा महिलाएं विकलांग महिलाएं |
किस्त की पहली तिथि | 10 जून 2023 |
लाडली बहना योजना की आयु सीमा
लाभार्थी को 1 जनवरी 2023 के आधार पर
जैसे न्यूनतम आयु, 21 वर्ष अधिकतम आयु 60 वर्ष।
अन्य पढे :-
Processor क्या होता हैं और यह कैसे काम करता हैं